BSEB BSLET 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन लिंक सक्रिय, 21 अक्टूबर तक करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
बिहार स्कूल एलईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट पास पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (BSLET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर 1 अक्टूबर से बिहार स्टेट लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एलईटी 2026 के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 960 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 760 रुपये देना होगा। बीएसईबी लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Bihar State Library Eligibility Test 2026: पात्रता मानदंड
- आवेदक भारत का नागरिक हो और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों में स्नातक डिग्री हो।
- एससी/ एसटी/ ईबीसी/ बीसी/ दिव्यांग/ महिला/ ईडब्ल्यूएस को अर्हता में 5% की छूट दी जाएगी।
- अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में हो।
बिहार एलईटी 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला/ बीसी व ईबीसी (महिला-पुरुष) के लिए 40 वर्ष और एससी- एसटी (महिला-पुरुष) के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 से की जाएगी। ऊपरी आयु-सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बीएसईबी एलईटी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 150 अंकों के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें लाइब्रेरी साइंस विषय से 100 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। अधिक जानकारी के लिए बिहार स्कूल एलईटी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
Bihar Library Eligibility Test Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकेत हैं:
- बिहार स्कूल एलईटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें, फॉर्म भरें और ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UPSSSC PET Result 2026: यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के लिए पीईटी रिजल्ट जारी, कटऑफ जांचें
पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन के लिए आयोजित यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर 2026 लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी