BSEB SLET Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड कल, सुधार का मौका
Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
बिहार एसएलईडी डमी एडमिट कार्ड 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कल विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 का डमी प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर 2 नवंबर से बीएसईबी एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को 5 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम में सुधार का मौका भी दिया गया है। बिहार एसएलईडी डमी एडमिट कार्ड 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 Link: एडमिट कार्ड विवरण
बीएसईबी एसएलईटी डमी हॉल टिकट 2026 में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर और आरक्षित श्रेणी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। है। प्रवेश पत्र में उल्लिखित किसी भी विवरण में गलती मिलने पर अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सुधार का मौका दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन फॉर्म एवं शुल्क जमा किए गए अभ्यर्थियों को डमी एडमिट कार्ड जारी होगा। डमी एडमिट कार्ड 2 नवंबर को दोपहर से 5 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। जिन कैंडिडेट को अंकित विवरण में कोई त्रुटि हो, वे 5 नवंबर तक हर हाल में ऑनलाइन सुधार कर लें।”
बीएसईबी ने बताया कि, निर्धारित अवधि के बाद किसी भी गड़बड़ी में सुधार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। आरक्षण श्रेणी में बदलाव करने पर यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो 5 नवंबर तक भुगतान करना होगा।
Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: सुधार कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद लॉगिन करें। बिहार एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें। आवश्यकता होने पर ऑनलाइन माध्यम में सुधार करें और सबमिट करें। आगे की आवश्यकता के लिए पुष्टि पृष्ट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार