BSEB Sakshamta Pariksha 2024: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा पंजीकरण की आगे बढ़ी अंतिम डेट, 22 फरवरी तक आवेदन
Saurabh Pandey | February 21, 2024 | 04:10 PM IST | 1 min read
बीएसईबी ने शिक्षक सक्षमता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब उम्मीदवार गुरुवार 22 फरवरी तक इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इससे पहले शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 परवरी 2024 तक थी। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए राज्य भर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 150 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
BSEB Sakshamta Pariksha 2024 परीक्षा तिथि
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में 26 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा से परिचित होने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर डेमो टेस्ट का लिंक जारी किया गया है। जिस पर लॉगिन कर उम्मीदवार फाइनल सीबीटी परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे कि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बीएसईबी, पटना की तरफ से बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड 14 फरवरी को जारी कर दिया गया है। Bihar Sakshamta Pariksha 2024 पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज