Bihar DElEd 2nd Dummy Admit Card 2026: बिहार डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी
Saurabh Pandey | February 5, 2026 | 03:59 PM IST | 1 min read
बीएसईबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अपने सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। 10 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीईएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के लिए सेकंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से डाउनलोड सकर सकते हैं।
बिहार डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। डीएलएड एडमिट कार्ड 10 फरवरी, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जो छात्र अपनी श्रेणी को अनारक्षित में बदलना चाहते हैं, उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अंतिम तिथि के बाद, कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Bseb deled 2nd dummy admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- BSEB DElED 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड सुधार सुविधा
बीएसईबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अपने डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। 10 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सही करवा लें।
अगली खबर
]UP BEd JEE 2026 Notification: यूपी बीएड जेईई डेट्स जारी, 10 फरवरी से आवेदन, अप्रैल में एग्जाम, जानें डिटेल्स
यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा आयोजित की जाती है और उत्तर प्रदेश की विभिन्न राज्य यूनिवर्सिटी और उनसे जुड़े कॉलेजों में दो साल के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स में एडमिशन के लिए होती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल