BSEB 12th Scrutiny Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | May 22, 2025 | 10:28 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 थी। इस प्रक्रिया में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 12वीं की स्क्रूटनी प्रक्रिया का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट थे और उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्क्रूटनी परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12 स्क्रूटनी रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परिणाम का डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे दिया गया है।
बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
इसके बाद वे अपना संशोधित बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और छात्रों को रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेनी चाहिए।
BSEB 12th Scrutiny Result 2025: स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त करें
बीएसईबी स्क्रूटनी रिजल्ट 2025 में छात्रों को उनके पहले और बाद के अंकों की तुलना दिखाई देगी। अगर किसी विषय में अंक बढ़े हैं तो वह भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाएगा। स्क्रूटनी स्टेटस और अपडेट डेट जैसी जानकारी भी रिजल्ट में शामिल होगी।
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 थी। इस प्रक्रिया में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई। स्क्रूटनी का रिजल्ट आने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट ले सकते हैं।
Also read BSEB 12th Marksheet 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट मार्कशीट जारी की, स्कूल छात्रों को करेंगे वितरित
BSEB 12th Scrutiny Result 2025: बीएसईबी स्क्रूटनी रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी परिणाम की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- intermediate.bsebscrutiny.com
- होमपेज पर अपना बीएसईबी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें स्क्रूटनी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 89.66%, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% और आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% छात्र सफल हुए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी टॉपर बनी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध