Bihar Board 10th Answer Key 2025: बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा की आंसर की जारी, 10 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | March 6, 2025 | 11:22 AM IST | 1 min read
उत्तरों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम ने सभी विषयों की उत्तर कुंजी तैयार की है, जो समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 6 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 10वीं आंसर की से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 प्रत्येक विषय के कुल अंकों के 50% अंक वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित थी।
Bihar Board 10th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
सभी अभ्यर्थियों ने इन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट का प्रयोग किया था। उत्तरों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम ने सभी विषयों की उत्तर कुंजी तैयार की है, जो समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में और कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
Bihar Board Answer Key 2025: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी पर यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 10 मार्च 2025 को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए समिति की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
यहां दिए गए "Register Objection Relative Answer Key Matric Exam 2025" लिंक पर जाएं या सीधे objmatric.biharboardonline.com पर जाएं। नियत तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी