BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 150 पदों के लिए 9 जुलाई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 11:51 AM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी एसआई भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस उप निरीक्षक (सामान्य बंद कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार पुलिस एसआई नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाकर 9 जुलाई से 8 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
बीपीएसएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्ट के कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 60 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 15 पद, ईबीसी के लिए 27 पद, एससी के लिए 24 पद, बीसी के लिए 18 पद, बीसी महिला के लिए 4 पद और एसटी के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष और पुरुषों के लिए 37 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी।
बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक ही आवेदन भरना होगा। एक से अधिक आवेदन भरने पर उम्मीदवार के सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
बिहार पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। बीपीएसएससी एसआई लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 2026 दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
BPSSC Bihar Police Sub-Inspector Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणओं का पालन करके उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे:
- बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर “Police Sub Inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]RSSB Platoon Commander 2025 Interview: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार 8 जुलाई से
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र एवं विस्तृत आवेदन पत्र में दिए गए निर्देशों की भली-भांति अध्ययन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच