BPSC TRE 4 2026: बीपीएससी टीआरई 4 में क्या-क्या हुआ बदलाव? भाषा पेपर में न्यूनतम पासिंग मार्क्स अब अनिवार्य

Saurabh Pandey | September 23, 2026 | 01:27 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी टीआरई 4 में यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें अनिवार्य रूप से 'E' विकल्प चुनना होगा। यदि कोई प्रश्न बिना 'E' विकल्प भरे पूरी तरह खाली छोड़ दिया जाता है, तो उसे भी गलत उत्तर मानते हुए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।

बीपीएससी द्वारा नोटिफाई की गई कुल रिक्तियों की संख्या 32,388 है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4 के लिए आवेदन करने की तिथि में बदलाव किया है। इन रिक्तियों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में कक्षा 1 से 12 तक के लिए स्कूल शिक्षकों के 32,388 पद शामिल हैं।

इस बार आयोग ने अभ्यर्थियों की भारी संख्या और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा और चयन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बार में...

पहले टीआरई 1, 2, 3 में केवल एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाती थी। उसी परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन और मेरिट सूची तैयार की जाती थी। लेकिन अब दो-स्तरीय परीक्षा प्रणाली (प्रीलिम्स + मेंस) लागू कर दी गई है।

  1. प्रारंभिक परीक्षा में 150 अंकों का सामान्य अध्ययन (GS) पेपर होगा, जो केवल अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट/स्क्रीनिंग करने के लिए होगा (इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे)।
  2. मुख्य परीक्षा - प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों पर बनेगी।

नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान

बीपीएससी टीआरई 1 - 3 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं कटता था, जिससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करते थे। लेकिन अब TRE-4 में एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-तिहाई भाग काट लिया जाएगा। यह नियम प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा दोनों पर लागू होगा।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन और न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव

पहले अभ्यर्थी बिना किसी पूर्व रजिस्ट्रेशन के सीधे आवेदन पत्र भर सकते थे। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-12) के लिए न्यूनतम आयु सीमा कुछ वर्गों में 18 वर्ष थी। लेकिन अब आवेदन करने से पहले आयोग के पोर्टल पर डिजीलॉकर/बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है।

आयु सीमा में संशोधन - कक्षा 1-8 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष ही रखी गई है, जबकि कक्षा 9-12 (TGT/PGT) के लिए न्यूनतम आयु बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई है।

Also read BPSC New Chairman: हरजोत कौर बम्हरा बीपीएससी की नई चेयरपर्सन नियुक्त, रवि परमार की लेंगी जगह

भाषा पेपर में न्यूनतम पासिंग मार्क्स अनिवार्य

बीपीएससी टीआरई 4 में 30 अंकों के भाषा पेपर में न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले टीआरई 2 में इसे हटा दिया गया था।

बीपीएससी टीआरई 4 में यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें अनिवार्य रूप से 'E' विकल्प चुनना होगा। यदि कोई प्रश्न बिना 'E' विकल्प भरे पूरी तरह खाली छोड़ दिया जाता है, तो उसे भी गलत उत्तर मानते हुए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]