BPSC TRE 4 Notification 2026: टीआरई 4 अधिसूचना जारी करने में देरी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर 4 लोग गिरफ्तार
Santosh Kumar | May 10, 2026 | 04:27 PM IST | 2 mins read
बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी किया जाएगी।
पटना: बिहार में बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की अधिसूचना जारी करने में देरी के खिलाफ शिक्षक भर्ती उम्मीदवारों के प्रदर्शन के संबंध में 5 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस अधीक्षक (सिटी सेंट्रल) दीक्षा ने कहा कि प्रदर्शन की शुरुआत में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
उन्होने कहा, "छात्र आक्रामक हो गए, अवरोधक फांदने लगे और पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और चार नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।"
BPSC TRE 4 Notification 2026: शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
इस बीच, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी किया जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों को सरकार के सामने अपने मांगों को व्यवस्थित तरीके से रखने की अपील की।
मिथिलेश तिवारी ने कहा, "शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने वाले दिन ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। यह मुझे थोड़ा अजीब लगता है। मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है।"
गिरफ्तारियों पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, "कानून ने अपना काम किया है, लेकिन मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जो लोग अपनी मांगों के साथ आगे आए हैं उन्हें छात्र माना जाए।"
BPSC TRE 4 Notification 2026: टीआरई 4 अधिसूचना का इंतजार
राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जिस तरह टीआरई-4 उम्मीदवारों को "लाठियों से पीटा और दौड़ाया" गया जो दर्शाता है कि यह सरकार रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है, बल्कि उसे छीने जाने पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा, "पुलिस ने 5,000 उम्मीदवारों को नामजद किया और चार को गिरफ्तार किया। वे वीडियो फुटेज से प्रदर्शनकारियों की तलाश कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उम्मीदवारों ने नौकरी मांगने के लिए कोई अपराध किया हो।"
बता दें कि लगभग 46,000 से अधिक पदों को भरने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 की अधिसूचना अप्रैल में जारी होने की उम्मीद थी। हालांकि, यह अभी भी लंबित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा