BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 2 जुलाई से पंजीकरण
Saurabh Pandey | June 19, 2025 | 07:55 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान में कक्षा 1 से 5 के लिए विशेष स्कूल शिक्षकों के लिए 5,534 पद और कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 19 जून को राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 7,279 विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 2 जुलाई से शुरू होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बिहार स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 है।
इस भर्ती अभियान में कक्षा 1 से 5 के लिए विशेष स्कूल शिक्षकों के लिए 5,534 पद और कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद शामिल हैं।
BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: आयु सीमा
सभी वर्ग के विशेष विद्यालय अध्यापक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरूष) - 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रूपये
सभी आरक्षित / अनारक्षित वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रूपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए- 200 रूपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रूपये
अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।
BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस वर्ष की परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल