BPSC Results 2025: बीपीएससी डीएसओ/एडी/एमडीओ व अन्य पदों के परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
Santosh Kumar | November 4, 2025 | 11:48 AM IST | 1 min read
बीपीएससी ने डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर, वाइस प्रिंसिपल और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम जारी किया है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (डीएसओ), असिस्टेंट डायरेक्टर (एडी), मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एमडीओ), वाइस प्रिंसिपल और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) जैसे पद शामिल हैं। बीपीएससी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं, जहां चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड की जा सकती है।
जारी परिणामों के अनुसार, बीपीएससी मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर प्रतियोगी परीक्षा में कुल 1,469 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें कुल 81 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। परीक्षा 9 और 10 अगस्त को आयोजित की गई।
बिहार के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वाइस प्रिंसिपल एवं समकक्ष पदों पर साक्षात्कार एवं नियुक्ति के लिए 139 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन पदों के लिए 17 अगस्त को कुल 8,138 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
बिहार में डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए प्री परीक्षा 3 जून को हुई। इस परीक्षा में 3,415 अभ्यर्थी शामिल हुए। सामान्य अध्ययन के अंकों के आधार पर 574 अभ्यर्थियों का चयन मेंस के लिए किया गया।
खान एवं भूतत्व विभाग में मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए परीक्षा 9 और 10 अगस्त को आयोजित की गई। कुल 654 अभ्यर्थियों में से 30 का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ है। परिणाम वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार उपलब्ध हैं।
परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर 'लेटेस्ट अपडेट्स' सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार