BPSC LDC Admit Card 2025: बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड कल bpsc.bihar.gov.in पर होगा जारी, परीक्षा 20 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 13, 2025 | 08:29 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एलडीसी 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र कोड/परीक्षा केंद्र का नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी 18 सितंबर, 2025 से उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 14 सितंबर को विज्ञापन संख्या 43/2025 के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) मुख्य (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2025 जांच सकेंगे।
बीपीएससी लोअर डिवीजन क्लर्क 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीपीएससी एलडीसी ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी आवंटित जिला की जांच कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र कोड/परीक्षा केंद्र का नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैसबोर्ड पर 18 सितंबर से उपलब्ध कराई जाएगी।
बीपीएससी एलडीसी 2025 परीक्षा 20 सितंबर को राज्य के 3 जिला मुख्यालयों में स्थित 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 26 पद भरे जाएंगे।
बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2025 पर रोल नंबर और बार-कोड की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लाना होगा, जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा। उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटा पहले पहुंचा होगा। अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड में दिए गए समयानुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Lower Division Clerk Admit Card 2025: डाउनलोड चरण जानें
बिहार लोअर डिवीजन क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आयोग की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2025 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच