BPSC LDC 2025 Exam: बीपीएससी एलडीसी एग्जाम गाइडलाइंस जारी; 20 सितंबर को परीक्षा, जानें टाइमिंग, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | September 16, 2025 | 03:00 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को परीक्षा से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 26 रिक्त पदों को भरने के लिए बीपीएससी एलडीसी परीक्षा 20 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। आयोग ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं।
अभ्यर्थियों को परीक्षा से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
BPSC LDC 2025 Exam: परीक्षा केंद्र पर निषिद्ध वस्तुएं
बीपीएससी एलडीसी परीक्षा राज्य के 3 जिला मुख्यालयों में स्थित 40 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों का विवरण 18 सितंबर को जारी किया जाएगा।
परीक्षा कक्ष में मार्कर, ब्लेड, रबर, मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसा करते पकड़े जाने पर इसे कदाचार माना जाएगा और आयोग की परीक्षाओं से 5 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।
BPSC LDC 2025 Exam: एडमिट कार्ड की 2 कॉपी लानी होंगी
अफवाह फैलाने पर 3 साल के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हों।
बीपीएससी परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की दो प्रतियां लानी होंगी, जिनमें से एक पर हस्ताक्षर करके निरीक्षक को जमा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
अगली खबर
]RSSB Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी आंसर की चैलेंज विंडो ओपन, अंतिम तिथि 18 सितंबर, जानें प्रक्रिया
आरएसएसबी पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। कुल 3705 पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। बोर्ड ने परीक्षा की आंसर-की 9 सितंबर को जारी की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार