BPSC Exams: बीपीएससी जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर समेत अन्य पदों के लिए परीक्षा कल से शुरू, दिशानिर्देश जारी
Santosh Kumar | July 25, 2025 | 09:12 PM IST | 1 min read
परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि जैसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना सख्त मना है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा 26 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बीपीएससी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा पटना के 12 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली में सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी।
परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि जैसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना सख्त मना है। यदि अभ्यर्थी ऐसी कोई भी सामग्री लाता है, तो उसे कदाचार माना जाएगा।
इसके अलावा, परीक्षा कक्ष में मार्कर, सफेद द्रव्य, ब्लेड या रबड़ जैसी वस्तुएँ ले जाना प्रतिबंधित है। यदि कोई अभ्यर्थी कदाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे अगले पाँच वर्षों के लिए आयोग की सभी परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित भ्रामक या सनसनीखेज अफवाहें फैलाता है, तो उसे आयोग की परीक्षाओं से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
बीपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या कदाचार को गंभीरता से लिया जाएगा और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
अगली खबर
]UPSC Result 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेंस रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 296 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और अब साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षा के लिए पात्र हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच