BPSC Auditor Pre Result 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, 1248 अभ्यर्थी सफल
Abhay Pratap Singh | August 22, 2026 | 04:55 PM IST | 1 min read
बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज विज्ञापन संख्या - 09/2026 के अंतर्गत अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 22 अगस्त से बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट में कुल 1248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जो चयन के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित अंकेक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर मुख्य (लिखित) परीक्षा हेतु सफल उम्मीदवारों के परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया है, जिसे बीपीएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।”
Also read RPSC SI Telecom 2024 Final Result: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम फाइनल रिजल्ट जारी, 221 कैंडिडेट चयनित
बीपीएससी द्वारा 5 जुलाई 2026 को आयोजित ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा में कुल 10856 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जनरल स्टडी विषय के प्राप्तांक के अनुसार तैयार की गई संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर आयोग बीपीएससी ऑडिटर मेन्स 2026 एग्जाम के लिए कुल 1248 सफल उम्मीदवारों का परीक्षाफल रोल नंबर वाइज घोषित किया है।
बिहार बीपीएससी ऑडिटर सिलेक्शन प्रोसेस में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य (लिखित) परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 102 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल बीपीएससी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar BPSC Auditor Prelims Exam 2026 Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का बीपीएससी अंकक्षेप प्रारंभिक परिणाम 2026 जांच सकते हैं:
- बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच