BPSC Assistant Professor 2025 Vacancy: बिहार सहायक प्रोफेसर के 1,711 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | April 8, 2025 | 09:44 AM IST | 2 mins read
आवेदकों के पास एमडी/एमएस की डिग्री होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से संबंधित विषय में रेजिडेंट/ट्यूटर के रूप में तीन साल का अनुभव हो।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 8 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई है। आयोग की ओर से यह भर्ती 25 विभागों में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए की जा रही है। नोटिस में कहा गया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।
आवेदकों के पास एमडी/एमएस की डिग्री होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से संबंधित विषय में रेजिडेंट/ट्यूटर के रूप में तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, एमसीआई द्वारा किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान में 3 साल का शिक्षण और अनुसंधान का प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए राज्य के एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों (अनारक्षित/आरक्षित श्रेणी)/दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को 25 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 200 रुपए देना होगा।
अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष; महिला यूआर, बीसी/ ईबीसी (पुरुष और महिला) के लिए 48 वर्ष; एससी/एसटी और बिहार एसएचएसबी के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है। आयु की गणना 1.08.2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,711 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,600 - 39,100 रुपए ग्रेड पे - 6000 एवं सातवें वेतन आयोग के अनुसार मासिक सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट कब जारी होगा; डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का पास प्रतिशत 89.55% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी