BPSC Recruitment 2025: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन तिथि
Santosh Kumar | April 4, 2025 | 07:34 PM IST | 2 mins read
बिहार के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीपीएससी द्वारा 7 मई तय की गई है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 25 विभागों (विषयों) में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से भर्ती अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों और बिहार की स्थायी महिला निवासियों के लिए शुल्क 25 रुपये है। 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवारों को भी 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडबल्यूएस) के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल ऑनलाइन आवेदन भरने से किसी भी व्यक्ति की उम्मीदवारी अंतिम नहीं हो जाएगी। उम्मीदवारों की पात्रता उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद ही तय की जाएगी।
अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में बताई गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जर्नल सर्टिफिकेट ही मान्य माने जाएंगे। बीपीएससी द्वारा बिहार के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई तय गई है।
BPSC Recruitment 2025: तीन साल का अनुभव होना जरूरी
यदि किसी अभ्यर्थी ने ऑनलाइन फॉर्म में आरक्षण का दावा नहीं किया है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमों और प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।
एमडी/एमएस की डिग्री के बाद किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या रजिस्ट्रार के रूप में तीन साल का अनुभव जरूरी है। सरकारी मेडिकल संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर का अनुभव भी मान्य होगा।
अगली खबर
]Bihar ITI Online Form 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा आवेदन तिथि 17 अप्रैल तक बढ़ी, एग्जाम डेट में भी बदलाव
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बिहार आईटीआई कैट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल तय की गई थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच