BPSC ASO Recruitment 2025: बीपीएससी एएसओ भर्ती के लिए पंजीकरण bpsc.bihar.gov.in पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2025 | 03:54 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी सहायक अनुभाग अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने आज यानी 29 मई से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी एएसओ 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
बीपीएससी एएसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है। सामान्य/ ओबीसी/ अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला कैंडिडेट (बिहार डोमेन) को 150 रुपए फीस देनी होगी।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष हो। हालांकि, महिला कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। नियमानुसार आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
बीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 पदों को भरेगा। बिहार सहायक अनुभाग अधिकारी की कुल रिक्तियों में से 16 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए, 4 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, ईबीसी व बीसी फीमेल के लिए 1-1 पद, बीसी व एससी के लिए 9-9 पद तथा एसटी वर्ग के लिए 1 पद आरक्षित है।
बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को शामिल किया गया है। बिहार एएसओ एग्जाम 2025 की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीपीएससी एएसओ 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
BPSC ASO Online Form 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से बिहार एएसओ आवेदन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पंजीकृत करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार एएसओ फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम