BPSC AEDO Recruitment 2026 Notification: बीपीएससी एईडीओ भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 04:43 PM IST | 1 min read

बीपीएससी ने एईडीओ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीपीएससी एडीईओ की आयु सीमा और शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 935 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की कट-ऑफ तारीख और छूट के बारे में विस्तृत विज्ञापन में जानकारी दी जाएगी।

BPSC AEDO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियां
100 रुपये
बायोमेट्रिक शुल्क
200 रुपये

Bihar AEDO Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Also read UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर के 200 पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर से करें आवेदन

BPSC AEDO Recruitment 2026: वेतनमान

पद का नाम वेतन स्तर वेतनमान
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) लेवल-5 29,200 से 92,300 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]