BPSC 71th CCE Exam 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, लास्ट डेट 30 जून
Santosh Kumar | June 2, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री परीक्षा 30 अगस्त 2025 को होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर आज यानी 2 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,250 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 71वीं प्री परीक्षा के लिए आवेदन की डिटेल्स इस लेख में है।
बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि केवल बिहार राज्य के एससी / एसटी उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा सभी (आरक्षित / अनारक्षित श्रेणी) महिला उम्मीदवार जो बिहार राज्य की स्थायी निवासी हैं, उन्हें 150 रुपये का भुगतान करना होगा और अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
BPSC 71th CCE Exam 2025: बीपीएससी सीसीई एग्जाम डेट
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20-22 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
बीपीएससी 71वीं सीसीई की प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
BPSC 71th Registration 2025: बीपीएससी सीसीई एग्जाम पैटर्न
बीपीएससी प्री का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और कुल अंक 150 होंगे। बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार एक उत्तर चुनना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने होंगे, साथ ही दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। फोटो और हस्ताक्षर का अधिकतम फ़ाइल आकार 15KB होना चाहिए और आयाम 220x100 पिक्सेल होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई