BPSC 71st Mains Schedule 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 25 अप्रैल से 2 शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | March 22, 2026 | 09:33 AM IST | 1 min read
बीपीएससी मेंस 2025 प्री परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई। परिणामों की घोषणा के बाद, मेंस की डेट्स निर्धारित की गई हैं।
नई दिल्ली: बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 25 अप्रैल को शुरू होगी और 30 अप्रैल को समाप्त होगी। प्री परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
बीपीएससी 71वीं भर्ती विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय पदों के लिए चलरही है, जिसमें कुल 1,298 रिक्तियां शामिल हैं। मेंस परीक्षा कुल 5 दिनों तक चलेगी; कुछ दिन पेपर दो पालियों में, जबकि कई दिन पेपर एक ही पाली में होंगे।
परीक्षा पटना भर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर में सामान्य हिंदी, निबंध, सामान्य अध्ययन (जीएस) पेपर 1 और 2, साथ ही वैकल्पिक विषयों के पेपर शामिल होंगे। बीपीएससी मेंस एडमिट जल्द ही जारी किया जाएगा।
Also read BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार सिविल जज भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 30 अप्रैल तक बढ़ी
BPSC 71st Mains Schedule 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल
उम्मीदवार बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| एग्जाम डेट |
परीक्षा की अवधि |
विषय |
|---|---|---|
|
25 अप्रैल |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
सामान्य हिन्दी |
|
|
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
निबंध |
|
27 अप्रैल |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्न पत्र |
|
28 अप्रैल |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्न पत्र |
|
28 अप्रैल |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
ऐच्छिक विषय (प्रथम पेपर) |
|
|
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ऐच्छिक विषय (द्वितीय पेपर) |
|
30 अप्रैल |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
वित्त एवं प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय |
प्री परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई। परिणामों की घोषणा के बाद, मेंस की डेट्स निर्धारित की गई हैं। मेंस परीक्षा वर्णनात्मक होगी, जिसे उम्मीदवारों के लेखन कौशल और गहन ज्ञान का आकलन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी