BPSC 70th CCE Exam: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सभी केंद्रों पर दोबारा आयोजित करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
Santosh Kumar | December 18, 2024 | 11:06 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी अभ्यर्थियों ने कहा है कि हम आयोग से मांग करते हैं कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल करेंगे।
बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार (18 दिसंबर) को अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को सभी केंद्रों पर रद्द किया जाए।
दरअसल, 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बापू परीक्षा परिषद केंद्र पर पेपर मिलने में देरी के कारण परीक्षा बाधित हुई, जिसके कारण यहां परीक्षा रद्द कर दी गई।
सभी केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने की मांग
इसके बाद अब अभ्यर्थी सभी केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल नेहा सिंह ने कहा है कि हम सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र पर ही नहीं बल्कि सभी केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। हम छात्रों ने महात्मा गांधी का पोस्टर लेकर पटना की धरती से शिक्षा सत्याग्रह शुरू किया है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम शिक्षा सत्याग्रह जारी रखेंगे।"
प्रारंभिक परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मांगों पर ध्यान देने की अपील की है। एक अभ्यर्थी ने कहा कि अगर सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र पर ही दोबारा परीक्षा ली जाएगी तो वहां के छात्रों को पैटर्न का लाभ मिलेगा, जो अन्य छात्रों के साथ नाइंसाफी होगी।
बीपीएससी अभ्यर्थी विक्की कुमार ने कहा है कि हम आयोग से मांग करते हैं कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल करेंगे और अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग करेंगे।
बता दें कि इससे पहले आयोग ने 16 दिसंबर 2024 को पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। यहां अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार