BPSC 70th Admit Card 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 13 दिसंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | December 6, 2024 | 09:17 AM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज यानी 6 दिसंबर को 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
BPSC Admit Card 70th: परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक और मुख्य।
बिहार 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी। बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रारंभिक प्रश्न पत्र में 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
Also read BPSC 69th Result 2024: बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल मार्कशीट लिंक एक्टिव, bpsc.bih.nic.in पर करें चेक
BPSC 70th Admit Card 2024: 2,035 पदों पर भर्ती
उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि प्रवेश की अंतिम समय सीमा सुबह 11 बजे है। बीपीएससी 70वीं 2024 परीक्षा सरकार के विभिन्न विभागों में 2,035 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र कोड के बारे में विस्तृत जानकारी 10 दिसंबर 2024 को डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल