SSC Exam Calendar 2025-26 में सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एसआई-कॉन्स्टेबल, स्टेनोग्राफर, एलडीसी/यूडीसी, एमटीएस, जेई आदि के लिए तिथियां शामिल हैं।
Santosh Kumar | December 6, 2024 | 07:32 AM IST
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अगले सत्र के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जो एसएससी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 का संभावित शेड्यूल देख सकते हैं। एसएससी परीक्षा कैलेंडर में अधिसूचना जारी होने की तिथि से लेकर परीक्षा कब होगी? इसकी जानकारी दी गई है।
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 में एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एसआई और कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, एलडीसी/यूडीसी, एमटीसी, जेई आदि के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियां शामिल हैं।
उम्मीदवार एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें विज्ञापन जारी होने की तिथि, पंजीकरण तिथियां और 2025-26 में होने वाली सभी प्रमुख एसएससी परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं।
एसएससी परीक्षाओं की तिथियां और विवरण नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं:-
क्रमांक | परीक्षा का नाम | आरंभ तिथि | समाप्ति तिथि | परीक्षा माह |
---|---|---|---|---|
1 | JSA/LDC विभागीय परीक्षा, 2024 | 28 फरवरी 2025 | 20 मार्च 2025 | अप्रैल-मई 2025 |
2 | SSA/UDC विभागीय परीक्षा, 2024 | 6 मार्च 2025 | 26 मार्च 2025 | अप्रैल-मई 2025 |
3 | ASO विभागीय परीक्षा, 2022-2024 | 20 मार्च 2025 | 9 अप्रैल 2025 | अप्रैल-मई 2025 |
4 | सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, 2025 (फेज-XIII) | 16 अप्रैल 2025 | 15 मई 2025 | जून-जुलाई 2025 |
5 | एसएससी सीजीएल 2025 | 22 अप्रैल 2025 | 21 मई 2025 | जून-जुलाई 2025 |
6 | एसआई दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ परीक्षा, 2025 | 16 मई 2025 | 14 जून 2025 | जुलाई-अगस्त 2025 |
7 | एसएससी सीएचएसएल 2025 | 27 मई 2025 | 25 जून 2025 | जुलाई-अगस्त 2025 |
8 | एसएससी एमटीएस और हवलदार 2025 | 26 जून 2025 | 25 जुलाई 2025 | सितंबर-अक्टूबर 2025 |
9 | स्टेनो ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 | 29 जुलाई 2025 | 21 अगस्त 2025 | अक्टूबर-नवंबर 2025 |
10 | एसएससी जेई 2025 | 5 अगस्त 2025 | 28 अगस्त 2025 | अक्टूबर-नवंबर 2025 |
11 | एसएससी जेएचटी 2025 | 26 अगस्त 2025 | 18 सितंबर 2025 | अक्टूबर-नवंबर 2025 |
12 | कांस्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा, दिल्ली पुलिस, 2025 | 2 सितंबर 2025 | 1 अक्टूबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
13 | कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा, दिल्ली पुलिस, 2025 | 19 सितंबर 2025 | 12 अक्टूबर 2025 | नवंबर-दिसंबर 2025 |
14 | हेड कांस्टेबल (मंत्री), दिल्ली पुलिस, 2025 | 7 अक्टूबर 2025 | 5 नवंबर 2025 | दिसंबर 2025-जनवरी 2026 |
15 | HC (AWO/TPO) परीक्षा, दिल्ली पुलिस, 2025 | 14 अक्टूबर 2025 | 6 नवंबर 2025 | दिसंबर 2025-जनवरी 2026 |
16 | स्टेनो ग्रेड ‘C’ विभागीय परीक्षा, 2025 | 30 अक्टूबर 2025 | 19 नवंबर 2025 | जनवरी-फरवरी 2026 |
17 | GD कांस्टेबल परीक्षा, CAPF, NIA, असम राइफल्स, 2026 | 11 नवंबर 2025 | 15 दिसंबर 2025 | मार्च-अप्रैल 2026 |
18 | JSA/LDC विभागीय परीक्षा, 2025 | 16 दिसंबर 2025 | 5 जनवरी 2026 | जनवरी-फरवरी 2026 |
19 | SSA/UDC विभागीय परीक्षा, 2025 | 23 दिसंबर 2025 | 12 जनवरी 2026 | जनवरी-फरवरी 2026 |
20 | ASO विभागीय परीक्षा, 2025 | 15 जनवरी 2026 | 4 फरवरी 2026 | मार्च-अप्रैल 2026 |