Santosh Kumar | December 5, 2024 | 06:29 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से आयोग विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी के 17,727 रिक्त पदों को भरेगा।
एसएससी सीजीएल टियर 1 में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं। एसएससी सीजीएल परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 में चयनित उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एसएससी सीजीएल कटऑफ 2024 अंक की जांच कर सकते हैं-
वर्ग | जेएसओ कट-ऑफ | स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर कट-ऑफ | अन्य पदों के कट-ऑफ |
|---|---|---|---|
अनुसूचित जाति | 143.53855 | 134.49545 | 126.45554 |
अनुसूचित जनजाति | 135.23007 | 134.49545 | 111.8893 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 160.65216 | 161.13462 | 146.26291 |
ईडब्ल्यूएस | 161.73406 | 163.50858 | 142.01963 |
सामान्य | 167.02061 | 170.65672 | 153.18981 |
ओएच | 133.35717 | 113.10008 | 113.10008 |
एचएच | 95.45162 | 60.66162 | 64.79156 |
वीएच | 122.51903 | 92.05218 | 102.97465 |
अन्य-पीडब्ल्यूडी | - | 40.30795 | 45.74 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-
यदि किसी भी उम्मीदवार को एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम डाउनलोड करने में कोई कठिनाई हो रही है, तो वे हेल्पडेस्क से ईमेल (helpdesk-ssc@ssc.nic.in) पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-309-3063 पर कॉल कर सकते हैं।