Delhi School News: दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी झूठी निकली, छात्र ने परीक्षा से बचने के लिए भेजा था ईमेल
Santosh Kumar | October 17, 2025 | 02:53 PM IST | 1 min read
स्कूल में बम की धमकी के बाद भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल की टीमों को जांच के लिए बुलाया गया।
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के एक निजी स्कूल को भेजा गया बम की धमकी वाला ई-मेल फर्जी निकला जिसे परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने भेजा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पश्चिम विहार पूर्व पुलिस थाने को बृहस्पतिवार को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
कॉल में विशाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें एक ई-मेल मिला है, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बम धमकी संबधी प्रोटोकॉल लागू किए गए।"
भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल की टीमों को जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर धमकी को फर्जी घोषित किया गया।
इसके बाद, उन्होंने मामला दर्ज किया और साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने फर्जी ई-मेल के स्रोत का पता लगाया और एक नाबालिग छात्र की पहचान की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “नाबालिग को पकड़ा गया और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने धमकी भरा ई-मेल इसलिए भेजा क्योंकि वह परीक्षा से डर रहा था और चाहता था कि स्कूल अवकाश घोषित करे।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें