BOM Admit Card 2025: बीओएम एडमिट कार्ड bankofmaharashtra.in पर जारी, डाउनलोड करें; 12 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 7, 2025 | 03:58 PM IST | 1 min read
बीओएम जनरलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 - प्रोजेक्ट 2025-26 की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर बीओएम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीओएम जनरलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीओएम जनरलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बीओएम हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025 परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। बीओएम जनरलिस्ट चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा कुल 350 पदों को भरा जाएगा।
बीओएम जनरलिस्ट ऑफिसर हाल टिकट 2025 में रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, उम्मीदवार का नाम, परीक्षी तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा स्थल और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं। बीओएम जनरलिस्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 सितंबर, 2025 तक स्वीकार किए गए थे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए बीओएम करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
BOM Generalist Officer Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीओएम जनरलिस्ट कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘करियर्स’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट प्रोसेस - करंट ओपनिंग’ पर क्लिक करें।
- जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2-प्रोजेक्ट 2025-26 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]JNVST Admissions 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा पंजीकरण की तिथि 9वीं-11वीं के लिए 21 अक्टूबर तक बढ़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 21 अक्टूबर, 2025 तक जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा के लिए navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें