BOB Peon Recruitment 2025: बीओबी ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 23 मई
Abhay Pratap Singh | May 5, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
आवेदक कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही आवेदन करने वाले क्षेत्र की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ऑफिस असिस्टेंट (पियोन) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से बीओबी ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) आवेदन फॉर्म 23 मई, 2025 तक भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, कैंडिडेट कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा में प्रवीणता (पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम) होनी चाहिए, जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है। बीओबी ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई से शुरू कर दी गई है।
उम्मीदवार की आयु 1 मई, 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा परीक्षा (भाषा प्रवीणता परीक्षा) शामिल होगी, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपए, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। बीओबी चपरासी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से लेकर 37,815 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
बीओबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) के पदों को भरेगा, जिनमें सामान्य के 252, ईडब्ल्यूएस के 42, ओबीसी के 108, एससी के 63 और एसटी के 33 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बीओबी ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) भर्ती 2025 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
BOB Office Assistant Posts 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीओबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और करियर टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- ऑफिस असिस्टेंट (पियोन) - अप्लाई नाउ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें व फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार