BOB LBO Recruitment 2025: बीओबी एलबीओ भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि 3 अगस्त तक बढ़ी; पात्रता, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 03:31 PM IST | 2 mins read
लोकल बैंक ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 दिनों के लिए बढ़ाकर 3 जुलाई, 2025 कर दी गई है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05 के तहत स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले, बीओबी एलबीओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 24 जुलाई निर्धारित की गई थी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री {एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) सहित} होनी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में व्यावसायिक योग्यता वाले भी आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव हो।
बीओबी ने आधिकारिक सूचना में कहा कि, “ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 दिनों के लिए बढ़ाकर 03.08.2025 (23:59 बजे) कर दी गई है।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीओबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read RRB JE CBT 2 Result 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस सीबीटी 2 रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
बीओबी एलबीओ 2025 फॉर्म भरने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 850 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ के 2500 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जो उम्मीदवार आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ने का प्रमाण देने के लिए कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट पेश करते हैं, उन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test) देने की आवश्यकता नहीं होगी।”
सूचना में कहा गया कि, “अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए स्थानीय भाषा विकल्प में से एक के रूप में ‘अंग्रेजी’ भाषा को शामिल करने का निर्णय लिया गया है।”
आगे कहा गया कि, जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त में से किसी भी राज्य के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें संशोधित सूची के अनुसार अपनी भाषा वरीयता अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।
अगली खबर
]FMGE June Admit Card 2025: एफएमजीई जून एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 26 जुलाई को होगी परीक्षा
एफएमजीई उन भारतीय नागरिकों और ओसीआई नागरिकों के लिए अनिवार्य है, जिन्होंने विदेशी मेडिकल कॉलेजों से अपनी मेडिकल डिग्री प्राप्त की और भारत में चिकित्सा का अभ्यास करना चाहते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार