BITSAT Admit Card 2024: बिटसैट एडमिट कार्ड bitsadmission.com पर जारी, एग्जाम डेट और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 15, 2024 | 11:01 AM IST | 2 mins read
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 हाल टिकट लॉगिन विवरण दर्ज कर कैंडिडेट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने आज यानी 15 मई को सत्र-1 के लिए बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बिटसैट 2024 हाल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर पंजीकृत उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे।
BITSAT 2024 सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक शाम 5 बजे से सक्रिय हो जाएगा। बिटसैट 2024 सत्र-1 हाल टिकट लिंक उम्मीदवारों के लिए 24 मई तक सक्रिय रहेगा।
बिटसैट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। BITSAT 2024 प्रवेश पत्र में BITSAT 2024 आवेदन संख्या, परीक्षण केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम, आवेदक के हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय सहित जानकारी शामिल है।
BITSAT 2024 प्रवेश परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। बिटसैट 2024 सत्र-1 परीक्षा का आयोजन 20 मई से 24 मई 2024 तक किया जाएगा। इससे पहले, BITSAT 2024 सेशन-1 की परीक्षा 19 मई से 24 मई आयोजित होनी थी। हालाँकि, अब 19 मई को BITS HD 2024 का आयोजन किया जाएगा।
बिट्स पिलानी ने जारी नोटिस में कहा कि, BITSAT एडमिट कार्ड 2024 में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। BITSAT 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
BITSAT Admit Card 2024: डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार BITSAT 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, BITSAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- BITSAT 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
BITSAT Entrance Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
BITSAT 2024 पेपर अंग्रेजी माध्यम में 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। BITSAT 2024 पेपर में कुल चार सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी एंड लॉजिकल रिजनिंग और गणित से कुल 130 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल