Bihar UGEAC Counselling 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग पंजीकरण आज से bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | July 20, 2024 | 11:38 AM IST | 3 mins read
बीसीईसीईबी बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा और जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से बिहार यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार पंजीकरण शुरू होने की तारीख से 6 दिनों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बिहार यूजीईएसी राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। अंतिम तिथि के बाद विकल्प में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को भरे गए विकल्पों का प्रिंटआउट लेना होगा और इसे सुरक्षित रखना होगा
जिन उम्मीदवारों का नाम बिहार यूजीईएसी 2024 मेरिट सूची में है, वे यूजीईएसी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग पंजीकरण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
Bihar UGEAC counselling 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग प्रक्रिया
भाग लेने वाले संस्थानों में प्रस्तावित बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2024 में भाग लेना होगा। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, अनंतिम आवंटन आदेश डाउनलोड करना और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
Bihar UGEAC counselling 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग तिथियां जारी
बीसीईसीई ने बिहार यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग तिथियां जारी कर दी हैं। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग पंजीकरण और ऑनलाइन विकल्प भरना 20 जुलाई से शुरू होगा और 26 जुलाई तक खुला रहेगा। बिहार यूजीईएसी राउंड 1 सीओयू सीट आवंटन परिणाम 31 जुलाई को जारी किया जाएगा।
Bihar UGEAC counselling 2024: बिहार यूजीईएसी रैंक कार्ड जारी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) पहले ही यूजीईएसी 2024 रैंक कार्ड जारी कर चुका है। जिन उम्मीदवारों को यूजीईएसी 2024 रैंक कार्ड जारी किया गया है, उन्हें बिहार यूजीईएसी चॉइस-फिलिंग और चॉइस-लॉकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बीसीईसीईबी बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा और जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीट आवंटन के दो राउंड होंगे। दो राउंड के बाद यदि कोई सीटें खाली रह जाती हैं तो उन सीटों को बीसीईसीई के अंकों के आधार पर भरा जाता है।
Bihar UGEAC Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग |
तारीख |
|---|---|
|
सीट मैट्रिक्स |
18 जुलाई 2024 |
|
पंजीकरण और विकल्प भरना शुरू |
20 जुलाई 2024 |
|
आवेदन की लास्ट डेट |
26 जुलाई 2024 |
|
राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट |
31 जुलाई 2024 |
|
राउंड 1 आवंटन डाउनलोड करना |
31 जुलाई से 4 अगस्त 2024 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश |
1 अगस्त से 4 अगस्त तक |
|
राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट |
9 अगस्त 2024 |
|
राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड करना |
9 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश |
10 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक |
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग जेईई मेन पर आधारित
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2024 पूरी तरह से जेईई मेन 2024 के वैध स्कोर पर आधारित है। जो उम्मीदवार बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, एक्साल्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें बिहार अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रवेश काउंसलिंग (यूजीईएसी) के लिए पंजीकरण करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार