Bihar TRE 3 Paper Leak: शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना, जानें मामला
Santosh Kumar | March 18, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी द्वारा राज्य में 15 मार्च को तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके बाद से अभ्यर्थी पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर अधिसूचना जारी की है। पेपर रद्द करने की लगातार उठ रही मांग पर आयोग ने जवाब दिया है, बीपीएससी ने साफ किया है कि वे फिलहाल पेपर रद्द करने के मूड में नहीं है। सबूतों के अभाव के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है।
दरअसल, 15 मार्च को बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम के बाद आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आयोग को रिपोर्ट भेजकर कहा था कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र 14 मार्च को ही लीक हो गया था। परीक्षा के बाद जब तुलना की गई तो दोनों प्रश्न एक जैसे पाए गए। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब पेपर रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
इस पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज (18 मार्च) जारी अधिसूचना के माध्यम से कहा गया कि आयोजित परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में मानक साक्ष्य उक्त रिपोर्ट में उपलब्ध नहीं है।
Also read BPSC New Chairman: परमार रवि मनुभाई संभालेंगे बिहार लोक सेवा आयोग की कमान, सरकार ने जारी की अधिसूचना
BPSC TRE 3 Paper Leak: परीक्षा के दिन कई स्थानों पर छापेमारी
आयोग के अनुसार, प्रश्नपत्र के कथित लीक के संबंध में आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया और 15 मार्च को सुबह 5 बजे हज़ारीबाग़ में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस क्रम में मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, पेनड्राइव आदि बरामद होने की सूचना मिली।
प्रश्न पत्र लीक के संबंध में पहली सूचना आयोग को 15 मार्च को दोपहर 2.30 बजे तक प्रदान की गई थी। इससे पहले पहली पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त हो गयी थी और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे शुरू हो गयी थी।
बीपीएससी ने आगे कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई से प्रश्नपत्र और उत्तर लीक होने के संबंध में ठोस सबूत की मांग की है। आयोग ने कहा कि पुख्ता सबूत और जानकारी मिलने के बाद ही वे कोई निर्णय लेंगे।
अगली खबर
]BCI 20th Exam Schedule: बार काउंसिल ऑफ इंडिया क्वालीफाइंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, 20 से 25 मई के बीच एग्जाम
विदेशी कॉलेजों से कानून की डिग्री वाले भारतीय नागरिक परीक्षा की तारीखों, समयसारणी जैसी अन्य जानकारी के लिए बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच