Bihar News: बिहार में प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षकों को मिलेगा वेतन, शिक्षा विभाग ने जारी किया एसओपी
Press Trust of India | December 8, 2025 | 10:29 PM IST | 2 mins read
जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) 25 तारीख तक वेतन विपत्र तैयार कर 26 तारीख को कोषागार में प्रस्तुत करेंगे।
पटना: बिहार के शिक्षकों को अब हर माह की पहली तारीख को वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने 8 दिसंबर को इससे संबंधित मानक संचालन प्रणाली (SOP) जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि राज्यकोष से वेतन पाने वाले संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों तथा रात्रि प्रहरियों को भी एक तारीख को ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डीपीओ) को पत्र भेजा है। एसओपी के अनुसार पुराने वेतनमान वाले नियमित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए हर माह 20 से 25 तारीख तक प्रखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) 25 तारीख तक वेतन विपत्र तैयार कर 26 तारीख को कोषागार में प्रस्तुत करेंगे। कोषागार अधिकारी इसे 30 तारीख तक स्वीकृत करेंगे और एक तारीख को शिक्षकों के खाते में वेतन राशि भेज दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार राज्यकोष से वेतन प्राप्त करने वाले नियोजित शिक्षकों के लिए भी यही प्रक्रिया लागू होगी। उनके वेतन विपत्र 25 तारीख तक तैयार होकर 26 तारीख को कोषागार भेजे जाएंगे, जिन्हें 30 तारीख तक स्वीकृति मिलेगी।
जिला शिक्षा कार्यालय 26 से 29 तारीख के बीच बैंक को भेजे जाने वाला परामर्श तैयार करेगा, जिसे 30 तारीख तक बैंक को भेज दिया जाएगा। पहली तारीख को शिक्षकों के खाते में वेतन राशि पहुंच जाएगी।
समग्र शिक्षा के कोष से वेतन पाने वाले नियोजित शिक्षकों और नियमित वेतनमान वाले स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 20 से 22 तारीख तक अनुपस्थिति विवरणी जमा होगी। 25 से 28 तारीख के बीच ‘बैंक एडवाइस’ तैयार कर 29 तारीख तक बैंक को भेजा जाएगा।
एक तारीख को उनके खाते में वेतन जमा होगा। राज्यकोष से वेतन प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक, मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
रात्रि प्रहरियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी इसी तर्ज पर होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि नई एसओपी से वेतन भुगतान प्रक्रिया अधिक समयबद्ध और पारदर्शी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम