BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, 15 मार्च से होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 07:11 PM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए परीक्षा परिणाम 22 से 24 मार्च 2024 के बीच जारी किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से बिहार राज्य में कुल 87,774 रिक्त शिक्षक के पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए आज यानी 29 फरवरी को एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (टीआरई 3.0) के तहत पहले दिन यानी 15 मार्च को एग्जाम दो पालियों में आयोजित होगा। वहीं, दूसरे दिन यानी 16 मार्च को सिर्फ एक पाली में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
बिहार शिक्षक भर्ती टीआरई 3.0 परीक्षा पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बिहार चरण-3 शिक्षक भर्ती के दूसरे दिन परीक्षा सिर्फ एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
बीपीएससी शिक्षक टीआरई-3 एडमिट कार्ड 2024: डाउनलोड करें
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आयोग जल्द एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘लेटेस्ट नोटिस’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर ‘बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक पर विजिट करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट का हाल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया
बिहार टीआरई 3.0 भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत 87,774 रिक्तियों पर कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2024 को बंद की गई है।
अगली खबर
]IISc Bangalore: आईआईएससी बेंगलुरू के सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश शुरू, 22 मार्च लास्ट डेट
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंट बेंगलुरू के एमटेक कार्यक्रम में उम्मीदवारों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’