Bihar ANM Admit Card 2025: बिहार एसएचएस एएनएम एडमिट कार्ड shs.bihar.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | December 11, 2025 | 03:56 PM IST | 2 mins read
बिहार एसएचएस परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली : बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसाइटी (Bihar SHS) ने बिहार एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार एसएचएस एएनएम और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Bihar SHS Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज के एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Bihar SHS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- बिहार एसएचएस एएनएम एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Bihar SHS ANM Exam 2025: परीक्षा तिथि
बिहार एसएचएस एएनएम भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को राज्य भर में सोसायटी द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बिहार एसएचएस ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को किया जाएगा।
बिहार एसएचएस परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Bihar ANM Exam 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार एसएचएस एएनएम पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कार्य अनुभव और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। लिखित परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
Bihar SHS ANM Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (एसएचएसबी) के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य में संविदा आधार पर सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) की 5006 रिक्तियां जारी की गई हैं।
अगली खबर
]CG NEET PG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट स्थगित, cgdme.in पर अधिसूचना जारी
ऑफिशियल वेबसाइट cgdme.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुछ जरूरी कारणों से राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजों में देरी हुई है। सीजीडीएमई ने साफ किया है कि नया शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल