Bihar School News: बिहार के सभी 38 जिलों में होंगे केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने 19 नए स्कूलों को दी मंजूरी
Santosh Kumar | October 2, 2025 | 10:08 AM IST | 2 mins read
राज्य सरकार का मानना है कि इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होगा। चिराग पासवान ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।
पटना: बिहार में केंद्र सरकार ने 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है जिससे राज्य के सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खुल जाएंगे। बिहार सरकार ने 1 अक्टूबर को यह जानकारी दी। इससे पहले राज्य के 33 जिलों में कुल 53 केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत थे, लेकिन अब सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय स्थापित हो जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए विद्यालयों की स्थापना के लिए स्थायी भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ निर्माण मद एवं फर्नीचर मद में आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शुरुआती संचालन के लिए अस्थायी भवन तय कर लिए गए हैं और स्थायी भवन के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है, ताकि स्कूल आसानी से चल सकें। अभी तक मधुबनी, शेखपुरा, कैमूर, पूर्वी चंपारण और अरवल जिलों में केंद्रीय विद्यालय नहीं थे।
इन जिलों में खोले जाएंगे 19 केंद्रीय विद्यालय
केंद्रीय कैबिनेट ने जिन 19 नए विद्यालयों को मंजूरी दी है, उनमें सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर, मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पटना, अरवल, पूर्णिया, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा और गया जिले शामिल हैं।
सीतामढ़ी, कटिहार, शेखपुरा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और गया जैसे आकांक्षी जिलों में भी अब केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। सरकार का मानना है कि इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होगा। चिराग पासवान ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा और इस प्रयास से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नवादा से सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नवरात्र के पावन अवसर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य को एक साथ 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]NCRB Report: भारत में छात्र आत्महत्या के मामले पिछले 10 साल में 65% बढ़े, एनसीआरबी की रिपोर्ट का दावा
छात्र आत्महत्याओं में तेज वृद्धि ने देश में आत्महत्या से होने वाली मौतों में समग्र वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक तनाव और भारत के युवाओं द्वारा सामना किए जाने वाले सामाजिक-आर्थिक दबावों के बारे में तत्काल चिंताएं बढ़ गई हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी