BSEB Sakshamta Pariksha 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 11:53 AM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में दो पालियों में किया गया था। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज यानी 24 मार्च तक बढ़ा दी है। बीएसईबी ने बताया कि 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित सक्षमता परीक्षा 2024 में शामिल अभ्यर्थी bsebsakshamta.com पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
बीएसईबी ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सीबीटी माध्यम में आयोजित सक्षमता परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी 24 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड रहेगी। बिहार सक्षमता परीक्षा आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट माध्यम में दो पालियों में किया गया था। उम्मीदवारों के लिए पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 आंसर के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में करीब 2.32 लाख शिक्षकों ने भाग लिया था। सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन राज्य के नौ जिलों के 52 कंप्यूटर सेंटर पर किया गया था।
Sakshamta Pariksha Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार 'Click here for Objection' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और परीक्षा तिथि से लॉगिन करें।
- बिहार सक्षमता उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी Objection का विकल्प चुनें।
- प्रश्न के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराएं और शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
बीएसईबी ने जारी सूचना में बताया कि बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए जारी विज्ञप्ति संख्या पीआर-109/2024 के शेष निर्देश यथावत रहेंगे। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में शामिल हुए शिक्षक उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार