Bihar PMS 2025: बिहार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | August 26, 2025 | 09:27 AM IST | 1 min read
यदि उम्मीदवार कोई भी दस्तावेज प्रदान करने में विफल रहता है या अपलोड किए गए दस्तावेज गलत पाए जाते हैं, तो लॉगिन कर फिर से सही दस्तावेज संख्या एवं दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://pmsonline.bihar.gov.in/ या scstpmsonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 तक है।
यह स्कॉलरशिप रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, बीसी और एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लास (EBC) के छात्रों के लिए उपलब्ध है।
Bihar PMS 2024-25: आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली परीक्षा की मार्कशीट
Bihar PMS 2024-25: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए और एससी, एसटी, बीसी या ईबीसी वर्ग से संबंधित होना चाहिए
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की वार्षिक पारिवारिक आय एससी/एसटी के लिए 2.5 लाख और बीसी/ईबीसी के लिए 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को पिछली क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं
इस स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कई आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें-
- ट्यूशन फीस रीइंबर्समेंट : इस योजना के तहत ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी, ताकि छात्रों पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम हो सके।
- मेंटेनेंस अलाउंस/हॉस्टल अलाउंस : छात्रों को रख-रखाव भत्ता या छात्रावास भत्ता दिया जाएगा, जिससे वे अपने रहने और खाने-पीने के खर्च पूरे कर सकें।
- बुक अलाउंस : इसके अलावा पढ़ाई के लिए जरूरी पुस्तकों की व्यवस्था के लिए बुक अलाउंस भी मिलेगा।
- थीसिस टाइपिंग भत्ता : रिसर्च का काम करने वाले छात्रों को विशेष रूप से थीसिस टाइपिंग भत्ता दिया जाएगा, ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई और रिसर्च पूरी कर सकें।
अगली खबर
]BSSC CGL 2025 Registration: बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रोसेस, लास्ट डेट
बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 विभिन्न विभागों में 1481 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com के माध्यम से 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल