BPSSC SI Main Exam 2025 Cancelled: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा रद्द, आयोग ने कहा- ‘दलालों से सावधान रहें’
Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read
बीपीएसएससी ने कहा कि बिहार एसआई मेन्स एग्जाम 2025 के संबंध में असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत 27 मई, 2026 को आयोजित पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा लिखित रद्द कर दी है। आयोग ने 23 सितंबर को जारी नोटिस में बताया कि परीक्षा की नई तिथि के संबंध में अलग से सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी।
बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 के संबंध में अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने और ऐसे संदिग्धों के संबंध में पुलिस सूचित करने की सलाह दी है।
नोटिस के अनुसार, “27 मई, 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है। आधिकारिक सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें। किसी भी माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।”
बिहार पुलिस एसआई 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल हैं। प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होने के लिए पात्र हैं। बीपीएसएससी एसआई मेन्स एग्जाम 2025 में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही अगले चरणों के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1799 सब-इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे, जिसमें एससी के 210, एसटी के 15, ईबीसी के 273, बीसी के 222, बीसी महिला के 42, जनरल के 850, ईडब्ल्यूएस के 180 और थर्ड जेंडर के 7 पद शामिल हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में सूचना उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल