Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर कल, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2025 | 11:08 AM IST | 1 min read
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) कल यानी 9 जुलाई को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 जांच सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और रिपोर्टिंग समय की जांच कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक छह चरणों में आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 बिहार के 38 जिलों में बनाए गए 627 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Bihar Police Admit Card Download: परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी करने का कार्यक्रम
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 की तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथियां | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
|---|---|
|
16 जुलाई 2025 |
9 जुलाई 2025 |
|
20 जुलाई 2025 |
13 जुलाई 2025 |
|
23 जुलाई 2025 |
16 जुलाई 2025 |
|
27 जुलाई 2025 |
20 जुलाई 2025 |
|
30 जुलाई 2025 |
23 जुलाई 2025 |
|
3 अगस्त 2025 |
27 जुलाई 2025 |
अगली खबर
]UP Board Scrutiny Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 का स्क्रूटनी रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी, डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 के लिए आवेदन करने वाले जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं या रिजल्ट में बदलाव किया गया है, उनकी मार्कशीट जल्द ही संबंधित विद्यालयों द्वारा वितरित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम