Bihar College News: पटना कॉलेज में परीक्षा के दौरान 2 छात्र गुटों में झड़प, देसी बम विस्फोट, एक स्टूडेंट घायल
Press Trust of India | May 14, 2025 | 08:08 AM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि परीक्षा भवन के गलियारे में अचानक बम फटा, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ मिनट बाद कॉलेज गेट के पास एक और बम फेंका गया।
बिहार: पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध बी.एन. कॉलेज परिसर में मंगलवार (13 मई) को दो छात्र गुटों के बीच झगड़े के बाद देसी बम फेंके गए। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घायल छात्र की पहचान रोहतास जिले के निवासी सुजीत पांडेय के रूप में हुई है। पीरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब छात्र परीक्षा दे रहे थे।
Bihar News: परीक्षा हॉल के पास हुआ बम विस्फोट
उन्होंने बताया कि परीक्षा भवन के गलियारे में अचानक बम फटा, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ मिनट बाद कॉलेज गेट के पास दूसरा बम फेंका गया, जिससे लोहे की ग्रिल गिर गई और एक छात्र इसकी चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दिन में 2 छात्र गुटों के बीच तीखी बहस हुई थी।
Also read BSEB Sakshamta Pariksha: बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 3 अपरिहार्य कारणों से की गई स्थगित, नई तिथि जल्द
Patna College: मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
माना जा रहा है कि उसी विवाद के चलते यह हमला हुआ। उन्होंने बताया, “मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।” जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम ने बम के अवशेष और खून के धब्बे एकत्र किए हैं।
आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बम विस्फोट से पहले भी छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में 2 छात्रों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विस्फोटों को अंजाम दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच