Saurabh Pandey | March 3, 2026 | 11:54 AM IST | 1 min read
यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट जिओलॉजिस्ट ग्रेड ए/साइंटिस्ट बी (हाइड्रोलॉजी) ग्रेड ए/असिस्टेंट हाइड्रोलॉजिस्ट ग्रेड बी (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 रिजल्ट पीडीएफ में मेंस परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट में चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। UPSC Geo-Scientist Mains 2026 परीक्षा 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार अपने ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से मेंस परीक्षा, 2026 शुरू होने से लगभग 1 सप्ताह पहले डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के अंक और कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के लिए कोई भी अनुरोध किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।