Bihar NEET UG Counselling 2024: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल जारी, पंजीकरण आज से शुरू

Santosh Kumar | October 15, 2024 | 11:37 AM IST | 1 min read

बिहार नीट काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
उम्मीदवार 20 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार नीट 2024 राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार नीट 2024 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए नए रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार जो काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार नीट काउंसलिंग राउंड 3 का पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है।

बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 20 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।

Bihar NEET UG Counselling 2024: मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर को

इसके बाद बोर्ड 22 अक्टूबर को रात 8 बजे राउंड 3 के लिए मेरिट लिस्ट जारी करेगा, मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी ही बिहार नीट यूजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि अभी जारी नहीं की गई है।

अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण/परामर्श शुल्क 1200 रुपये और एससी/एसटी/डीक्यू उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये होगा। निजी कॉलेजों के लिए सभी उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा।

Also read NEET Paper Leak 2024: नीट यूजी के लीक प्रश्नपत्र पाने के लिए 144 अभ्यर्थियों ने दिए थे पैसे, सीबीआई का खुलासा

Bihar NEET UG Counselling 2024: सुरक्षा जमा राशि

सरकारी/निजी मेडिकल कॉलेज/डेंटल कॉलेज/पशु चिकित्सा के लिए सुरक्षा जमा के भुगतान का विवरण निम्नानुसार होगा;

संस्थान/कॉलेज का प्रकार

UR / EWS श्रेणी

SC / ST / BC / EBC श्रेणी

सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा कॉलेज

10,000 रुपये

5,000 रुपये

निजी चिकित्सा कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

निजी डेंटल कॉलेज

50,000 रुपये

50,000 रुपये

दोनों (निजी चिकित्सा एवं डेंटल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा एवं निजी मेडिकल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा एवं निजी डेंटल) कॉलेज

50,000 रुपये

50,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा एवं निजी चिकित्सा/डेंटल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]