Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर जारी, कटऑफ अंक और डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 06:08 PM IST | 2 mins read
बिहार जीविका सीबीटी परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 50% अंक, ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी को 45% अंक और एससी/ एसटी को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
नई दिल्ली: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर बिहार जीविका रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार जीविका परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समिति ने परीक्षा परिणाम के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
बीआरएलपीएस जीविका योग्यता सूची में उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक दी गई है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट सूची में शामिल है, उन्हें टाइपिंग या स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बिहार जीविका सीबीटी परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 50% अंक, ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी को 45% अंक और एससी/ एसटी को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
इससे पहले, समिति ने बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट 13 फरवरी को जारी की गई थी और 28 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी।
बिहार जीविका चयन प्रक्रिया में सीबीटी एग्जाम, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। टाइपिंग टेस्ट केवल ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कराई गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2747 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM), आजीविका विशेषज्ञ, लेखाकार, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी के पदों पर की जाएगी।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar Jeevika Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार जीविका रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बिहार जीविका की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर पर जाएं।
- होमपेज पर, परिणाम/ नवीनतम अपडेट लिंक पर क्लिक करें।
- बीआरएलपीएस जीविका परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच