Bihar DElED Spot Admission 2026: स्पॉट एडमिशन के लिए संस्थानवार रिक्त सीटों का विवरण व नामांकन 2 नवंबर से शुरू
Santosh Kumar | October 29, 2026 | 08:35 AM IST | 1 min read
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्थान-वार खाली सीटों का पूरा विवरण बीएसईबी के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पसंदीदा जिलों या संस्थानों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या पोर्टल से चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 2026-28 सत्र के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) प्रोग्राम में 'स्पॉट एडमिशन' प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित तीन-चरणों वाली काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी, कई प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए 'स्पॉट एडमिशन' का मौका दिया जा रहा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्थान-वार खाली सीटों का पूरा विवरण बीएसईबी के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पसंदीदा जिलों या संस्थानों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या पोर्टल से चेक कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के अंतर्गत, राज्य के गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर 'स्पॉट एडमिशन' की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन संस्थानों में खाली सीटों का विवरण 2 नवंबर को जारी किया जाएगा।
Also read IGNOU December 2026 TEE: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट सबमिशन प्रक्रिया शुरू
अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 2 से 4 नवंबर तक स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद, 7 नवंबर को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का नामांकन 7 से 12 नवंबर तक होगा।
संस्थानों को 17 नवंबर तक पोर्टल पर नामांकन से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। जो उम्मीदवार पहले से ही किसी सरकारी या गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थान में नामांकित हैं, वे स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र नहीं हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार