Bihar DElEd Exam 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज से शुरू; आवश्यक दस्तावेज, एग्जाम टाइम, दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | August 26, 2025 | 10:11 AM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 पहले चरण में 19 केंद्रों और दूसरे चरण में 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा आज यानी 26 अगस्त से डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 शुरू कर दी गई है। बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट admitcard.deledbihar.in पर उपलब्ध है।
बिहार डीएलएड 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 13 सितंबर तक कराई जाएगी। इस चरण के लिए परीक्षा का समय पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है।
बीएसईबी डीएलएड परीक्षा 2025 दूसरे चरण में 14 से 27 सितंबर तक होगी। इस चरण के लिए पहली पाली का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली में शाम 4:30 से 7:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दोनों की फोटोकॉपी लाना होगा। साथ ही, पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो भी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल के अंदर जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं है। कैंडिडेट को चप्पल या खुले जूते पहनने की अनुमति दी गई है। बिहार डीएलएड परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, इसलिए परीक्षार्थियों को रफ कार्य हेतु नीला/काला बॉलपॉइंट पेन और एक पेंसिल साथ लाना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बिहार डीएलएड क्वेश्चन पेपर में कुल 120 अंकों के लिए 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। क्वालीफाइंग मार्क्स के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता अंक 35% और आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार