Bihar DELED Counselling 2024: बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, deledbihar.com से करें आवेदन
Santosh Kumar | September 12, 2024 | 04:34 PM IST | 2 mins read
स्पॉट राउंड 1 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) काउंसलिंग 2024 स्पॉट राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज (12 सितंबर) से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2024 स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां इस लेख में आगे दी गई हैं।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2024 के स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। स्पॉट राउंड 1 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य आवेदन पत्र भरा था और आवेदन शुल्क का भुगतान किया था, लेकिन पिछली काउंसलिंग में उनका चयन नहीं हुआ था, या जिन्हें पहले, दूसरे या तीसरे राउंड में सीटें मिली थीं, वे स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Bihar DELED Counselling 2024: 295 रिक्त सीटें भरी जाएंगी
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में कुल 295 रिक्त सीटें भरी जाएंगी। उम्मीदवार 13 से 14 सितंबर 2024 तक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद, 15 सितंबर को सभी आपत्तियों का समाधान किया जाएगा और 16 सितंबर को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन 17 से 18 सितंबर, 2024 तक होगा। यदि अंतिम मेरिट सूची में शामिल कोई भी उम्मीदवार नामांकन करने में विफल रहता है, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को 19 सितंबर, 2024 को नामांकन का अवसर मिलेगा।
Bihar DELED Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- होम पेज पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2024 स्पॉट राउंड 2 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यकतानुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें