Bihar DElED Admission 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए सीएएफ की तिथि 24 अगस्त तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 04:59 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आधार पर राज्य के डीएलएड संस्थानों में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अब 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड सीएएफ 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि इससे पहले 18 अगस्त थी और सबसे पहले 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। प्रथम चयन सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी और पात्र उम्मीदवार 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं। सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 35% (42 अंक) और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% (36 अंक) हैं।
बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी व दिव्यांग व्यक्तियों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar DElEd CAF 2026 Registration: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में बिहार डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन (CAF) एवं शुल्क जमा करने की विस्तारित अवधि |
24 अगस्त 2026 तक |
|
प्रथम चयन सूची जारी करने की तिथि |
27 अगस्त 2026 |
|
प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि |
27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक |
|
आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइड-अप प्रक्रिया की अवधि |
27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक |
|
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि |
1 सितंबर 2026 |
|
प्रथम चयन सूची में चयनित नहीं होने पर नए विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्पों में परिवर्तन की अवधि |
3 सितंबर 2026 तक |
|
द्वितीय चयन सूची जारी करने की तिथि |
5 सितंबर 2026 |
|
द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि |
5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक |
|
आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइड-अप प्रक्रिया की अवधि |
5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक |
|
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि |
9 सितंबर 2026 |
|
द्वितीय चयन सूची में चयनित नहीं होने पर नए विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्पों में परिवर्तन की अवधि |
10 सितंबर 2026 तक |
|
तृतीय चयन सूची जारी करने की तिथि |
12 सितंबर 2026 |
|
तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि |
12 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक |
|
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि |
16 सितंबर 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच