Bihar Deled Answer Key 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 5 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 12:42 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि दर्ज करनी होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से बिहार डीएलएड आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड प्रोविजनल आंसर की 2026 के विरुद्ध उम्मीदवारों को 5 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन द्वारा किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 8 से 22 जून तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रश्न व उनके उत्तर एवं रिस्पॉन्स शीट समिति की वेबसाइट पर 2 जुलाई से 5 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।”
बिहार डीएलएड आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि दर्ज करनी होगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार बिहार डीएलएड आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। बिहार डीएलएड 2026 अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रवेश परीक्षा में नेगिटिव मार्किंग नहीं है। यह परीक्षा बिहार के 306 डीएलएड कॉलेजों में 30,750 सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
Bihar DElEd Provisional Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार डीएलएड आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
- ‘डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 ऑब्जेक्शन’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- बिहार डीएलएड आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’