Trusted Source Image

UP TGT 2022 DV Letter: यूपी टीजीटी डीवी लेटर upessc.up.gov.in पर जारी, दस्तावेज सत्यापन 9 जुलाई से

Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 11:39 AM IST | 1 min read

यूपी टीजीटी डीवी लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी टीजीटी 2022 रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी टीजीटी 2022 रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती के दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए डीवी लेटर जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीजीटी डीवी लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी टीजीटी 2022 लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई, 2026 को ‘यूपीईएसएससी कार्यालय 23, एलनगंज, प्रयागराज’ में किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन लेटर एक अनिवार्य दस्तावेज है।

उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पत्र में रोल नंबर, अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, जेंडर, आवेदित श्रेणी, विषय, विषय कोड, तिथि, पाली, डीवी का समय, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। इससे पहले, यूपीईएसएससी ने यूपी टीजीटी 2022 रिजल्ट 30 जून को जारी किया गया था।

UP TGT Document Verification Letter 2026: डायरेक्ट लिंक

यूपी ‘टीजीटी डीवी लेटर 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक https://www.upessc.net/tgt2022dvletter/Login.aspx है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन लेटर डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके आवश्यक विवरण भरने और सत्यापित करने होंगे। यूपी टीजीटी 2022 परीक्षा 3 व 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी।

Also readUP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; डीवी शेड्यूल जारी

UP TGT Document Verification Schedule 2026: पूरा शेड्यूल जांचें

नीचे सारणी में यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्यातिथियांदिनविषय

1

09.07.2026

गुरुवार

संस्कृत

2

10.07.2026

शुक्रवार

गणित

3

13.07.2026

सोमवार

शारीरिक शिक्षा, संगीत (गायन), कृषि, उर्दू, संगीत (वाद्य), गृह विज्ञान, वाणिज्य

4

14.07.2026

मंगलवार

हिंदी

5

15.07.2026

बुधवार

जीव विज्ञान, विज्ञान

6

16.07.2026

गुरुवार

अंग्रेजी

7

17.07.2026

शुक्रवार

सामाजिक विज्ञान, कला

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications